बच्चों, युवाओं और समाज के लिए शिक्षा, कौशल विकास एवं सामाजिक सेवा की दिशा में सिंगारपुर से शुरू हुआ एक प्रयास।
हमारे कार्यक्रम देखें
शिक्षा और सेवा के माध्यम से सशक्त समाज बनाना — यही संस्था का मूल उद्देश्य है।
संस्था का उद्देश्य शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण, कौशल विकास और सामाजिक सेवा के माध्यम से जरूरतमंद एवं इच्छुक लोगों को सीखने और आगे बढ़़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। हर व्यक्ति तक शिक्षा, डिजिटल ज्ञान और कौशल विकास के अवसर पहुँचाना तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ समुदाय के विकास में योगदान देना ही हमारा उद्देश्य है।
शिक्षा एवं सशक्तिकरण सेवा संस्थान सिंगारपुर — म.नं. 343, वार्ड नं. 15, ग्राम एवं पोस्ट – सिंगारपुर, तहसील – भाटापारा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, छत्तीसगढ़़
स्थानीय स्तर पर शिक्षा एवं कौशल आधारित गतिविधियों के साथ सामाजिक जागरूकता और सेवा कार्यों को बढ़़ावा देना।

विद्यार्थियों को अध्ययन में सहयोग और सीखने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास।
बेसिक कंप्यूटर, टाइपिंग, MS Word, Excel, PowerPoint और डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण। 11 अक्टूबर 2026 को 3 माह के बैच की परीक्षा सम्पन्न हुई।
व्यावहारिक ज्ञान और उपयोगी कौशल के माध्यम से युवाओं एवं समुदाय की क्षमता बढ़़ाने का प्रयास।

समाजहित, जागरूकता और जरूरतमंद लोगों के सहयोग से जुड़़े सेवा कार्यों में सहभागिता।
शिक्षा एवं सशक्तिकरण के हमारे प्रयासों में आपका सहयोग विद्यार्थियों और जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है।
जो चीज़ आपके यहाँ बेकार पड़ी है, वह किसी विद्यार्थी की पढ़ाई के काम आ सकती है। नीचे दी गई सूची में से जो भी दे सकें, भेज दें।
पुरानी किताबें (कक्षा 9 से 12), नोट्स, कॉपी, पेन-पेंसिल, पिछले साल के प्रश्न-पत्र, प्रतियोगी परीक्षा की किताबें।
चालू कंप्यूटर या लैपटॉप, मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस, UPS, प्रिंटर, पेन ड्राइव।
कुर्सी, टेबल, बेंच, अलमारी, व्हाइटबोर्ड, दरी, पंखा, ट्यूबलाइट, चॉक-मार्कर।
बच्चों को पढ़ाने या कंप्यूटर सिखाने में मदद, कार्यक्रमों में सहयोग, फोटो-वीडियो और प्रचार में साथ।
भेजने से पहले फोन या WhatsApp पर बता दें, ताकि हम बता सकें कि अभी किस चीज़ की ज़रूरत है। कृपया सिर्फ़ चालू और उपयोग लायक सामग्री भेजें।
निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में इन सभी ने सहयोग दिया। आप सभी का हृदय से आभार।
← स्वाइप करें →
यहाँ हमारे सहयोगियों की तस्वीरें दिखेंगी। आप भी सहयोग करके इस सूची में जुड़ सकते हैं।
सहयोग करेंविद्यार्थियों के लिए ज़रूरी फॉर्म एवं जानकारी यहाँ से सीधे उपलब्ध है।
संस्था के संचालन एवं शिक्षा-सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले सदस्य।
निःशुल्क कोचिंग एवं संस्था की गतिविधियों को विभिन्न समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया — फोटो पर टैप करें, पूरी कटिंग बड़ी होकर खुलेगी।
← स्वाइप करें →
संस्था की हाल की गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं घोषणाओं की जानकारी।